यूपी का 25 साल का डॉन जिसने CM की सुपारी ली

यूपी का 25 साल का डॉन जिसने CM की सुपारी ली 



Shri-Prakash-Shukla
असली गैंगस्टर जो है, वो मुंबई का भीकू म्हात्रे है. या बेटा वासेपुर का फैजल खान है. फिल्मों के बहो-बड़े शौकीन लोग सब यही मानते हैं. लेकिन जैसा तुम पिक्चर-उच्चर में देखते हो, वैसा और उससे कहीं ज्यादा, उत्तर प्रदेश की ‘उद्यमी’ और ‘ऊधमी’ धरती पर बहुत पहले हो चुका है.
कहानी है यूपी के उस डॉन की, जो अपराध और ताकत की सीढ़ियां इस तेजी से चढ़ा, जिस तेजी से GTA वाइस सिटी के मिशन पूरे किए जाते हैं. बहन को छेड़ने वाले का मर्डर करके वह बदमाश बना. फिर कई नेताओं और बदमाशों का काम लगा के कच्ची उम्र में बड़ी हैसियत बना ली. एक दौर में यूपी के अखबार उसी की खबरों से रंगे होते थे. लखनऊ के हर नुक्कड़, चाय की दुकान और पान के ठीहों पर उसी की बातें होती थीं. लेकिन तब हद हो गई, जब उसने प्रदेश के चीफ मिनिस्टर कल्याण सिंह की सुपारी ले ली. इस सुपारी की कीमत थी 6 करोड़ रुपये.

कहानी शुरू से…

लड़के का नाम था श्रीप्रकाश शुक्ला. गोरखपुर के मामखोर गांव में उसके बाप मास्टरी करते थे. खुराक अच्छी थी तो श्रीप्रकाश पहलवानी में निकल गया. लोकल अखाड़ों में उसने अच्छा नाम कमाया. लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में पहली बार नाम आया 20 साल की उमर में. साल था 1993. राकेश तिवारी नाम के लफंगे ने उसकी बहन को देखकर सीटी बजा दी. श्रीप्रकाश ने उसे तत्काल माड्डाला और पुलिस से बचने के लिए बैंकॉक भाग गया.
लौटा तो उसके मुंह में खून लग चुका था और उसे ज्यादा की दरकार थी. बिहार में मोकामा के सूरजभान में उसे गॉडफादर मिल गया. धीरे-धीरे उसने अपना एंपायर बिल्ड किया और यूपी, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नेपाल में सारे गैरकानूनी धंधे करने लगा. उसने फिरौती के लिए किडनैपिंग, ड्रग्स और लॉटरी की तिकड़म से लेकर सुपारी किलिंग तक में हाथ डाल दिया. एक अंदाजे के मुताबिक, अपने हाथों से उसने करीब 20 लोगों की जानें लीं.

रंगबाजी भी, बदमाशी भी, 

 उसकी पसंद थीं, महंगी कॉलगर्ल्स, बड़े होटल, मसाज पार्लर, सोने की जंजीरें और तेज भागने वाली कारें. फिल्मी आदमी था. दोस्तों के सामने डायलॉग मारता रहता था. उस दौर में वह सेलफोन का बड़ा दीवाना था. डींगे हांकता था कि उसका टेलीफोन का खर्च रोजाना 5 हजार रुपये है. जाहिर है, जिस आर्थिक बैकग्राउंड से वह आता था, पैसे का आकर्षण उसके लिए सहज था.
रंगबाजी और बदमाशी कभी एक-दूसरे के आड़े नहीं आई. श्रीप्रकाश एक शान-ओ-शौकत वाली जिंदगी जी रहा था. लेकिन उसे और ज्यादा चाहिए था. उसे एहसास था कि यूपी में बड़े-बड़े माफिया हैं जो उसे नौसिखिये से ज्यादा नहीं समझेंगे. उन्हें ठोंक-पीट के ही अपने नीचे लाना होगा. उसने तय कर लिया कि वह एक-एक करके हर मठाधीश का काम लगाएगा.

शाही को बीच लखनऊ भून दिया

यूपी में क्राइम की दुनिया की धुरी था, महाराजगंज के लक्ष्मीपुर का विधायक वीरेंद्र शाही. 1997 की शुरुआत में श्रीप्रकाश ने लखनऊ शहर में वीरेंद्र शाही को गोलियों से भून दिया. हल्ला हो गया भाई. नए लड़के ने शाही को पेल दिया. पुराने माफियाओं की भी चोक ले गई. श्रीप्रकाश ने अपनी हिट लिस्ट में दूसरा नाम रखा कल्याण सरकार में कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का. जो चिल्लूपार विधानसभा सीट से 15 सालों से विधायक थे. जेल से चुनाव जीत चुके थे. श्रीप्रकाश ने अचानक तय किया कि चिल्लूपार की सीट उसे चाहिए. उसने बहुत कम समय में बहुत दुश्मन बना लिए.
यूपी कैबिनेट में हरिशंकर तिवारी को छोड़कर वह पूरी ब्राह्मण लॉबी के करीब था. कल्याण सिंह को वह निजी दुश्मन मानता था.
STF की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभा द्विवेदी, अमरमणि त्रिपाठी, रमापति शास्त्री, मार्कंडेय चंद, जयनारायण तिवारी, सुंदर सिंह बघेल, शिवप्रताप शुक्ला, जितेंद्र कुमार जायसवाल, आरके चौधरी, मदन सिंह, अखिलेश सिंह और अष्टभुजा शुक्ला जैसे नेताओं से उसके रिश्ते थे.

बिहार के बाहुबली मंत्री का मर्डर

बिहार सरकार में बाहुबली मंत्री थे बृज बिहारी प्रसाद. UP के आखिरी छोर तक उनका सिक्का चलता था. श्रीप्रकाश शुक्ला ने पटना में उन्हें गोलियों से भून डाला. 13 जून 1998 को वह इंदिरा गांधी हॉस्पिटल के सामने वह अपनी अपनी लाल बत्ती कार से उतरे ही थे कि एके-47 से लैस 4 बदमाश उन्हें गोलियों से गुड आफ्टरनून कह के फरार हो गए.
इस कत्ल के साथ श्रीप्रकाश का मैसेज साफ था, कि रेलवे के ठेके को उसके अलावा कोई छू नहीं सकता. कई छुटभइयों बदमाशों को तो उसने दौड़ा दौड़ा कर मारा था.
बृजबिहारी के कत्ल का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि यूपी पुलिस को ऐसी खबर मिली कि उनके हाथ पांव फूल गए. श्रीप्रकाश शुक्ला ने यूपी के CM कल्याण सिंह की सुपारी ले ली थी. 6 करोड़ रुपये में सीएम की सुपारी लेने की खबर UP पुलिस की STF के लिए बम गिरने जैसी थी.

हाथ धोकर पीछे पड़ी STF

STF का अब एक्कै मकसद था- श्रीप्रकाश शुक्ला, जिंदा या मुर्दा. सारे घोड़े दौड़ा दिए गए. अगस्त 1998 के आखिरी हफ्ते में पुलिस को अहम सुराग मिला. पता चला कि दिल्ली के वसंत कुंज में श्रीप्रकाश ने एक फ्लैट लिया है. उसका धंधा अंधेरे में ही परवान चढ़ता. शाम का झुटपुटा होते ही वह अपने मोबाइल फोन से कॉल करने लगता.
श्रीप्रकाश ने लखनऊ में 105 फ्लैट बनाने वाले एक बिल्डर को अपनी जिंदगी की आखिरी धमकी दी थी. उसकी मांग सीधी थी, ‘हर फ्लैट पर 50 हजार रुपये की रंगदारी.’
मगर उससे एक बड़ी गलती हो गई. उसके पास 14 सिम कार्ड थे. लेकिन पता नहीं क्यों, जिंदगी के आखिरी हफ्ते में उसने एक ही कार्ड से बात की. इससे पुलिस को उसकी बातचीत सुनना और उस इलाके को खोजना आसान हो गया. 21 सितंबर की शाम एक मुखबिर ने STF को बताया कि अगली सुबह 5:45 बजे शुक्ला रांची के लिए इंडियन एअरलाइंस की फ्लाइट लेगा. दिल्ली एयरपोर्ट पर घात लगाने का प्लान बना. तड़के 3 बजे पुलिस तैनात हो गई, पर वह नहीं आया.

मोहन नगर के पास हुई मुठभेड़

लेकिन दोपहर बाद पुलिस की किस्मत ने पलटा खाया. शुक्ला अब भी अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था.
पुलिस को पता चला कि वह वसंत कुंज के अपने ठिकाने से निकलकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गाजियाबाद जाएगा. पुलिस ने उसकी वापसी के समय जाल बिछा दिया. दिल्ली-गाजियाबाद स्टेट हाइवे पर फोर्स लग गई.
दोपहर 1.50 बजे उसकी नीली सिएलो कार मोहननगर फ्लाइओवर के पास दिखी तो वहां पुलिस की 5 गाड़ियां तैनात थीं. गाड़ी का नंबर HR26 G 7305 फर्जी था, वह किसी स्कूटर को आवंटित था.

इधर से 45 गोलियां चलीं उधर से 14

गाड़ी शुक्ला चला रहा था और अनुज प्रताप सिंह उसके साथ आगे और सुधीर त्रिपाठी पीछे बैठा था. उसे खतरा महसूस हुआ. उसने स्पीड बढ़ाई और पुलिस की पहली और दूसरी गाड़ी को चकमा दे दिया. तभी इंस्पेक्टर वीपीएस चौहान ने अपनी जिप्सी उसकी कार के आगे अड़ा दी. खतरे को सामने देख शुक्ला ने बाएं घूमकर गाड़ी तेजी से यूपी आवास विकास कालोनी की तरफ भगाई. पुलिस ने पीछा किया.
एनकाउंटर के बाद शुक्ला की लाश.
स्टेट हाइवे से एक किलोमीटर हटकर उसे घेर लिया गया. उसने भी रिवॉल्वर निकाल ली. उसने 14 गोलियां दागीं तो पुलिस वालों ने 45. मिनटों में उसका और उसके साथियों का काम लग गया. तारीख थी 22 सितंबर 1998. सवा 2 बजे तक ऑपरेशन बजूका पूरा हो गया था.
शुक्ला का ऐसा अंत नहीं होता अगर वह बदमाशी और रंगबाजी के नशे में चूर न होता. वह राजनीति में उतरना चाहता था और मुमकिन है कि जल्दी ही कानून से पटरी बैठा लेता. उसकी मौत से कुछ महीनों पहले लोग मजाक में कहने लगे थे कि कहीं वह यूपी का मुख्यमंत्री न बन जाए. वैसे श्रीप्रकाश शुक्ला की जिंदगी पर पिक्चर भी बन चुकी है. 2005 में आई थी, अरशद वारसी की ‘सहर.’

Comments

Popular posts from this blog

Sehat Ki Pathshala

Where Is Harshad Mehta’s Son Now? Kriti MehrotraKriti Mehrotra November 11, 2020 Image Credit: Wikipedia ‘1992 Scam: The Harshad Mehta Story’ is a Hindi-language crime drama web-series that chronicles India’s biggest financial scam by following the key players involved and the factors that provided a fertile ground for them to manipulate the stock market for their own benefits. It is based on Sucheta Dalal and Debashish Basu’s book, entitled ‘The Scam: Who Won, Who Lost, Who Got Away.’ Freestar Instead of just focusing on Harshad Mehta and how he took money from banks, played the Bombay Stock Exchange, and got caught after he couldn’t pay back once the market crashed, this dramatized series delves into the complexities of it all. And Harshad’s family plays a role as well. Curious to know more about his son and where he is now? Well, let’s find out. Who Is Harshad Mehta’s Son? Freestar Harshad Mehta had only one child, Atur Mehta (or Aatur), who, like his father, is an Indian businessman, investor, and entrepreneur based in Mumbai, India. Although he is most well known for being the son of the man who was the mastermind behind the 1992 Indian securities scam, Atur himself, as a master stockbroker, prefers to live a life away from the public eye. In fact, because Atur is not on any social media platform and keeps his head low, there is no concrete data on him available anywhere – no one even knows exactly when he was born or how old he was when his father died of a sudden heart attack in 2001. Atur doesn’t give interviews, refuses to make public appearances, and prefers to have his face unknown, just trying to move on from his past. Where Is Atur Mehta Now? Freestar According to a report by Business Standard, Atur Mehta bought a 23% stake, quite significant, in Fair Deal Filaments, a Bombay Stock Exchange-listed textile company, his apparent favorite area for investment. “The board of directors of the company has accorded its approval to…enter into an agreement to be executed by the company, the promoters of the company with Aatur Harshad Mehta and Sanalkumar Kizhepata Menon for the purchase of 1.45 million equity shares each,” Fair Deal Filaments announced in 2018. Along with that, various articles state that Atur, a graduate of a private school, has also set up his own business in the city, but what he does, or the field he is in, no one knows. Because of the common name, people started associating Harshad Mehta’s son with the Atur Mehta who is the Co-Founder and CTO of a company called Square Off, which is based in Mumbai as well. However, getting tired of all the comparisons and questions, the latter made it clear on his social media accounts that he is “in no way related to Harshad Mehta” or any other member of that family. Furthermore, when it comes to Atur, some claim that he and his mother, Jyoti, have since moved to the United States of America, where they hope to start a new life for themselves and get away from all the scrutiny. But at this point, without confirmation, it remains to be just a speculation. Read More: Where Is Harshad Mehta’s Wife Now? SPONSORED LINKS Open Demat A/C on Espresso. Only Rs. 20 Per Order Sharekhan Sponsored Equitas Selfe Savings Account. Open Online with PAN and AADHAR Equitas Small Finance Bank Sponsored Moving to the USA to Study Might be Easier Than You Think Study in USA | Search Ads Sponsored 17 Actors You Didn't Know Were Gay - No. 8 Will Shock Women Oceandraw Sponsored Caitlyn Jenner's Can Not Longer Mask the Truth with Makeup Horizontimes Sponsored Luxury Apartments in Bangalore Might be Cheaper Than you Think Apartments | Search Ads Sponsored Europeans Explain Which "American Problems" They Don't Understand Bedtimez Sponsored Bhushan Bhatt Now: Is He Ketan Parekh in Real Life? 1992 Scam Harshad Mehta Story ‘Scam 1992: The Harshad Mehta Story’ is a Hindi-language biographical web-series that revolves around how Harshad Mehta, along with a few others, managed to shake India to its core by indulging in a practice that created one of the biggest financial scams in the country. Uncovered by stellar journal TheCinemaholic These Are The Most Daring Dresses Ever Worn At The ACM Awards Crafthought Sponsored Are you investing smart? Stay ahead of the biggest investment trends in Asia. Watch free. CNA Money Mind Sponsored Big Data Online Courses Might Be More Fun Than You Think Online Data Courses | Search Ads Sponsored Sara and Emily Now: Where Are Daniel Perez Survivors Today? TheCinemaholic SUV Prices in India Might Surprise You SUV | Search Ads | Sponsored Tera Chavez's Parents Now: Where Are Joseph and Theresa Cordova Today? TheCinemaholic Chip and Agnes Hailstone, Life Below Zero: Marriage, Kids, Daughters TheCinemaholic Do You Speak English? Work a USA job from home in India Work from Home | Search Ads Sponsored Dog Breeds You Should Avoid Bringing Into Your Home At All Costs Sizzlfy Sponsored You Might Qualify for US Visa from India US Visa | Search Sponsored Movies Like 365 Days | 7 Best Erotic Movies Similar to 365 Dni ‘365 dni‘ or ‘365 Days’ is a racy drama where people from different walks of life cross paths, only for there to be fireworks in every interaction. Massimo is a member of the Sicilian mafia, while Laura is a sales director. When the latter goes on a trip to Sicily trying to save her relationship, … TheCinemaholic Protect Yourself and your Family and Friends From mosquitoes, rats, lizards, rats, flies, cockroaches. Pest Safe Device Sponsored Identical Twins Marry Identical Twins - But Then The Doctor Says, "STOP" Wanderoam Sponsored वजन घटाना इतना आशान विश्वास नहीं होता आज ही आज़माए Green Coffee Sponsored Angela Green: Was She Found? Is Angela Green Dead or Alive? Update TheCinemaholic 39 Of The Most Beautiful Women In History Gadgetheory | Sponsored Lost in Space Season 3: Release Date, Cast, Will New Season Air in 2020 or 2021? TheCinemaholic Who is Carter Derrico? Who Are The Triplins? Doubling Down with the Derricos TheCinemaholic Suggested For You When Will Big Mouth Season 5 Release on Netflix? Big Mouth Season 4 Ending, Explained Sound of Metal Ending, Explained 90 Day Fiancé Season 8 Cast: Know More About the Couples Promoted Links From The Web Open Demat A/C on Espresso. Only Rs. 20 Per Order Sharekhan Bhushan Bhatt Now: Is He Ketan Parekh in Real Life? 1992 Scam Harshad Mehta Story Equitas Selfe Savings Account. Open Online with PAN and AADHAR Equitas Small Finance Bank Sara and Emily Now: Where Are Daniel Perez Survivors Today? Moving to the USA to Study Might be Easier Than You Think Study in USA | Search Ads Tera Chavez's Parents Now: Where Are Joseph and Theresa Cordova Today? 17 Actors You Didn't Know Were Gay - No. 8 Will Shock Women Oceandraw Chip and Agnes Hailstone, Life Below Zero: Marriage, Kids, Daughters by Ta

सारे रिकॉर्ड, पहली बार 500 अरब डॉलर के पार